
उत्तर प्रदेश के मेरठ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता और छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) के सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ. सतीश शर्मा पर एक ठेकेदार से काम के अप्रूवल के एवज में 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। ठेकेदार की शिकायत पर CBI ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उन्हें दबोच लिया।
बड़ी बात यह है कि आज कैंट बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक होनी थी, जिसमें इसी काम का अप्रूवल होना था। गिरफ्तारी से ठीक पहले यह कार्रवाई हुई।
डॉ. सतीश शर्मा मेरठ में एक प्रतिष्ठित होम्योपैथी डॉक्टर के रूप में भी जाने जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर से स्थानीय राजनीतिक और चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है।
CBI अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।



