देश

वेनेजुएला बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर, सऊदी और अमेरिका को पछाड़ा

मई महीने में वेनेजुएला भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बन गया है। उसने सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।

आंकड़ों के अनुसार, वेनेजुएला ने मई में भारत को औसतन 4.17 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल निर्यात किया, जो अप्रैल के 2.83 लाख बैरल से काफी ज्यादा है। रूस और संयुक्त अरब अमीरात के बाद वेनेजुएला तीसरे स्थान पर है।

वेनेजुएला से बढ़ी खरीदारी का मुख्य कारण सस्ता भाव है। वेनेजुएली कच्चा तेल अन्य ग्रेड्स की तुलना में सस्ता होने के साथ-साथ रिलायंस जैसी जटिल रिफाइनरियों के लिए उपयुक्त है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष, हार्मुज जलडमरूमध्य में अड़चन और ईरान से आयात रुकने के कारण भारतीय रिफाइनरियों ने विकल्प के रूप में वेनेजुएला की ओर रुख किया।

Related Articles

Back to top button