
उत्तर प्रदेश में आज 17 मई से मौसम तेजी से बदलने वाला है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, तो दूसरी तरफ पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में दोपहर में लू (Heatwave) चलने की आशंका है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तपिश और गर्म हवाएं परेशान करेंगी। डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी है।
शाम होते ही पूर्वी यूपी में मौसम करवट लेगा। आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ समेत कई जिलों में 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



