
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से पर्यटन के लिए आए एक दंपति की टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अशोक भाई और उनकी पत्नी नैना की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा पहलगाम से अरु जाते समय मंडलन इलाके में हुआ। टैक्सी चला रहे स्थानीय ड्राइवर रईस अहमद भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के GMC अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना हुई।



