
आर्यनगर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई और प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई है। परमट स्थित एक सरकारी स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार सुबह से उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और विधायक को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।
दरअसल, दो दिन पहले हुई एक घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।



