उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के ‘पीडीए’ वाले वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘सच अपने आप निकलता है’

उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 2027 में ‘पीडीए’ की सरकार आने का दावा करते नजर आए।

वीडियो में राजभर कहते हैं, “पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी… पीडीए आ रहा है।” उनके मुंह से ‘पीडीए’ सुनते ही पास बैठे नेता ने कोहनी मारी, जिसके बाद राजभर ने तुरंत बयान सुधारते हुए कहा, “पीडीए नहीं, एनडीए की सरकार आएगी।”

इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया। अखिलेश ने एक्स पर लिखा, “सच अपने आप निकलता है… मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस लालच के मारे हैं।”

Related Articles

Back to top button