उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा: बेनेट कोलमैन यूनिवर्सिटी में रैगिंग का तांडव, छात्रा को घसीटा-थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की बेनेट कोलमैन यूनिवर्सिटी में रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ छात्राओं ने एक नई छात्रा के साथ मारपीट की। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा को बालों से घसीटा जा रहा है, थप्पड़ मारे जा रहे हैं और गाली-गलौज की जा रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे कैंपस में आक्रोश फैल गया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत जांच समिति गठित कर दी है और दोषी छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने भी कहा है कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने रैगिंग की घटना की निंदा करते हुए सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button