उत्तर प्रदेश

अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर तंज, भाजपा का करारा पलटवार; कहा- 2027 में सैफई प्रस्थान तय

उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर जारी दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की जोड़ी वाली रील पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘दो स्टूल मिलकर कुर्सी नहीं बन सकते’।

इस पर भाजपा की ओर से तीखा पलटवार हुआ। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए लिखा कि एक हिट और फिट जोड़ी से उनका घबराना जायज है। उन्होंने खुद को चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज और भगवान बुद्ध की विरासत से जुड़ा बताया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा, “कमल से साइकिल है जलती, इस तरह रोने से किस्मत नहीं बदलती। हार की हैट्रिक से बौखलाहट दिखती है।” उन्होंने 2027 में सपा को सैफई भेजने का भी जिक्र किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई जोड़ी की चर्चा हर तरफ है, इसलिए अखिलेश परेशान हैं।

Related Articles

Back to top button