उत्तर प्रदेशमुज़फ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में जिंदा बुजुर्ग को मृत घोषित कर बेटे ने बेच दिया मकान, पुलिस रिपोर्ट में भी झोल!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के कमहेड़ा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग इस्माइल को उनके बड़े बेटे आबिद ने फर्जी दस्तावेज बनाकर मृत दिखा दिया और घर पड़ोसी गुलबहार के नाम बेच दिया।

जब इस्माइल के अन्य बेटों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी लापरवाही बरतते हुए बुजुर्ग को मृतक ही दर्ज कर दिया। अब बुजुर्ग खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

शनिवार को इस्माइल ने एसएसपी कार्यालय में मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि वह लगातार अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी नहीं सुन रहा।

सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने माना कि रिपोर्ट में गलती से बुजुर्ग को मृत दर्शाया गया था, जिसे अब सुधारने की प्रक्रिया चल रही है।

बुजुर्ग के बेटे जावेद ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और बुजुर्ग को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button