उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

पीएम मोदी आज से वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर, करेंगे 6300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से वाराणसी का दो दिवसीय दौरा शुरू कर रहे हैं। इस दौरान वे काशी में कुल 6300 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

आज पीएम मोदी बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी, क्योंकि कार्यक्रम में नारी शक्ति को प्रमुखता दी गई है।

दोरे के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा इंतजामों का नेतृत्व भी महिला सुरक्षाकर्मी करेंगी, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है।

कल 29 अप्रैल को पीएम मोदी काल भैरव मंदिर में बाबा काल भैरव के दर्शन करेंगे और इसके बाद विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

यह दौरा वाराणसी के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button