उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बेतवा पुल पर स्कूल वैन चालक की गुंडई, ट्रक ड्राइवर को केबिन में घुसकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूल वैन चालक ने मामूली टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुल पर स्कूल वैन और ट्रक के बीच हल्की भिड़ंत हो गई थी। इससे नाराज वैन चालक ने ट्रक को बीच सड़क पर रोक लिया और सीधे केबिन में चढ़कर ड्राइवर को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और गलती न होने की दुहाई देता रहा, लेकिन वैन चालक तब तक पीटता रहा जब तक उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

घटना के दौरान पुल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर छोटी-छोटी बातों पर इस तरह की हिंसा आम होती जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button