
दिल्ली के नरेला इलाके में एक जूते की फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्टरी धू-धू कर जलने लगी और आसमान में घना काला धुआं छा गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है।
अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग देखते ही देखते फैक्टरी को अपनी चपेट में ले ली और आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पूरी तरह बुझाने के बाद कारणों की जांच की जाएगी।



