
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे दी है।
रविवार को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है।
कपल ने कैप्शन में सिर्फ नजर लगने वाले इमोजी (🧿) लगाए। पोस्ट शेयर होते ही फैंस और सेलेब्रिटीज की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं आने लगीं।
दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। इस बार परिवार में खुशियों का नया सदस्य जल्द आने वाला है।



