उत्तर प्रदेश

यूपी में बदलेगा मौसम, 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, कई जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद एक सप्ताह में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में उछाल आएगा।

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद वाराणसी में 39.3 डिग्री रहा। बांदा में रात का तापमान सबसे ज्यादा 25.2 डिग्री रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दस दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

लखनऊ में भी तापमान बढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 36.6 डिग्री और रात का 20 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में यहां भी 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button