
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सपा का कोई चांस नहीं है और 2047 तक पूरे देश में कांग्रेस का कोई चांस नहीं है। उन्होंने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से अलग होने के कारण बेचैन हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सैफई को उनकी विदाई की तैयारी कर रही है, उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा वर्तमान है, भाजपा भविष्य है।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में कमल खिलने वाला है, ममता बनर्जी की पार्टी का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है , उन्होंने कहा भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से जो वादे किए हैं, वे सरकार बनने के बाद हर हाल में पूरे किए जाएंगे। इसी बीच, केशव प्रसाद मौर्य ने असम चुनावों के बारे में कहा – असम में हेमंत बिस्वा शर्मा तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।



