बड़ी खबरविदेश

अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: जेडी वेंस बोले- हम बिना डील के लौट रहे हैं

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली अहम शांति वार्ता बेनतीजा रही। कोई समझौता नहीं हो सका।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वार्ता के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा,
“हमने अपनी रेड लाइन्स साफ बता दी थीं। हम क्या मान सकते हैं और क्या कभी नहीं मानेंगे, यह भी स्पष्ट कर दिया था। लेकिन ईरान ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। हम बिना किसी डील के लौट रहे हैं।”

वेंस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने समेत प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे थे, जबकि ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अरागची के नेतृत्व में था।

दोनों देश 40 दिनों तक चले युद्ध के बाद दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए थे, जिसे स्थायी शांति में बदलने के लिए इस्लामाबाद में बातचीत हुई थी। लेकिन यह कोशिश नाकाम रही।

Related Articles

Back to top button