
रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के महज 22 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 1657.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका कुल कलेक्शन 1045.46 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिल्म ने 22वें दिन (चौथे गुरुवार) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.19 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग किया था। पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ दुनिया की टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दूसरी कड़ी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
दर्शक फिल्म की थ्रिलिंग कहानी और रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।




