मनोरंजन

हॉलीवुड में बन रही जेफरी एपस्टीन पर बड़ी सीरीज, लारा डर्न निभाएंगी रिपोर्टर जूली ब्राउन का रोल

हॉलीवुड की मशहूर कंपनी सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और डायरेक्टर एडम मैके मिलकर जेफरी एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग मामले पर एक लिमिटेड सीरीज बना रहे हैं।

यह सीरीज मियामी हेराल्ड की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर जूली के. ब्राउन की किताब ‘Perversion of Justice’ पर आधारित होगी। सीरीज में लारा डर्न मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और वे जूली ब्राउन का किरदार निभाएंगी।

कहानी ब्राउन की दशकों लंबी जांच पर केंद्रित होगी, जिसने एपस्टीन और घिस्लेन मैक्सवेल की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी। शो की लेखिका शेरोन हॉफमैन और एलीन मायर्स होंगी।

Related Articles

Back to top button