विदेश

12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी! चोरों की तारीफ करते हुए कंपनी बोली- ‘स्वाद तो जबरदस्त है’

यूरोप में ईस्टर से ठीक पहले एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। इटली के सेंट्रल फैक्ट्री से पोलैंड जा रहे एक ट्रक में लदा 12 टन किटकैट चॉकलेट (4 लाख से ज्यादा बार) चोरी हो गया।

नेस्ले कंपनी ने चोरी की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “हम अपराधियों के बेहतरीन स्वाद की सराहना करते हैं।” कंपनी ने बताया कि ये खास फॉर्मूला-1 थीम वाली नई रेंज थी, जो रेसिंग कार के आकार में बनाई गई थी।

हालांकि कंपनी ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि ईस्टर पर चॉकलेट की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही चोरों ने चोरी का माल ब्लैक मार्केट में बेचने की आशंका जताते हुए दुकानदारों और ग्राहकों से अपील की है कि वे बैच नंबर चेक करें।

Related Articles

Back to top button