देशबड़ी खबर

बिहार: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी MLA पद छोड़ा; शुरू हुई CM रेस

पटना: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संविधान के अनुसार एक व्यक्ति एक समय में दो सदनों का सदस्य नहीं हो सकता, इसलिए 14 दिनों के अंदर एक पद छोड़ना जरूरी था।

इसी दिन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी बैंकीपुर विधानसभा सीट से MLA पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भावुक संदेश में कहा कि अब वे राष्ट्रीय स्तर पर जनसेवा करेंगे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार BJP के नेतृत्व में बन सकती है।

संभावित CM उम्मीदवार:

  • सम्राट चौधरी
  • नित्यानंद राय
  • विजय कुमार सिन्हा
  • संजीव चौरसिया
  • नीतीश मिश्र
  • दिलीप जायसवाल
  • राम कृपाल यादव
  • जनक राम

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है।

Related Articles

Back to top button