खेल

विराट कोहली के साथ बेंगलुरु लौटा क्रिकेट, IPL 2026 का धमाकेदार आगाज

IPL 2026 का 19वां सीजन आज (28 मार्च) से शुरू हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच M. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच टूर्नामेंट का ओपनर है।

लगभग एक साल बाद बेंगलुरु में क्रिकेट लौट रहा है। पिछले सीजन के विजयी जुलूस में हुई दुखद दुर्घटना में 11 लोगों की जान गई थी। श्रद्धांजलि स्वरूप RCB ने 11 सीटें खाली रखने का फैसला किया है और उद्घाटन समारोह को भी रद्द कर दिया गया है। स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है।

RCB vs SRH: हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद
दोनों टीमें बैटिंग से मजबूत हैं, लेकिन पेस अटैक कमजोर। RCB पिछले सीजन की चैंपियन है, जबकि SRH 2024 की फाइनलिस्ट रही। चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है।

विराट कोहली पर सबकी नजर
विराट कोहली IPL 2026 में RCB की रीढ़ हैं। कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि विराट मानसिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में हैं और नेट्स में बल्लेबाजी देखकर लगता है कि वे अपनी पराकाष्ठा पर हैं।

टीम अपडेट

  • RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, राजत पाटीदार (कप्तान) आदि। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और नए खिलाड़ी शामिल।
  • SRH: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हेनरिच क्लासेन। पेस अटैक कमजोर, जयदेव उनादकट लीड करेंगे।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button