देशविदेश

ईरान युद्ध के बीच PM मोदी-ट्रंप कॉल में शामिल हुए एलन मस्क, NYT की रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पर हुई फोन कॉल में एलन मस्क भी शामिल हुए। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी देते हुए इसे युद्धकालीन कूटनीति में एक निजी नागरिक के लिए असामान्य कदम बताया है।

मंगलवार को हुई इस कॉल में मस्क की मौजूदगी पर प्रोटोकॉल, प्रभाव और उनके बढ़ते भू-राजनीतिक रोल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कॉल का मुख्य मुद्दा मध्य पूर्व संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा था।

यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया या नहीं। व्हाइट हाउस और भारतीय अधिकारियों ने आधिकारिक बयानों में मस्क का जिक्र नहीं किया।

Related Articles

Back to top button