
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के रतूपुरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक साजिद को जहरीले सांप ने हाथ पर डस लिया। लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पकड़कर प्लास्टिक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह सांप को साथ लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल में सांप देखते ही मरीजों और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया। सांप को सुरक्षित रखकर युवक को आगे के इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



