देशमनोरंजन

रनवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के एडवांस बुकिंग आंकड़े जबरदस्त हैं और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 9.90 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो 12,422 शो के लिए हैं। देशभर में एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन 6.50 लाख टिकट बेचे थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे पीछे छोड़ दिया। कल 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो से फिल्म 30-40 करोड़ तक कमा सकती है। ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे और अब इसका सीक्वल भी उसी धमाके की ओर बढ़ रहा है। एडवांस बुकिंग में यह हिंदी सिनेमा के टॉप रिकॉर्ड्स में शामिल हो गई है, जिसमें ‘पाथान’, ‘RRR’ जैसे फिल्मों को भी पीछे छोड़ा। दर्शकों का क्रेज देखकर लग रहा है कि यह नोट छापने वाली मशीन साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button