
भारत ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर हुए घातक हवाई हमले की पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है और इसे “बर्बर” कृत्य बताया है, जिसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हमले को नागरिकों के खिलाफ हिंसा का एक भयावह उदाहरण बताया है। एक आधिकारिक बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत 16 मार्च की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए बर्बर हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है।
यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान गई है। इस अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। वही पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया है. मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया।




