देशबड़ी खबर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: TMC ने दिया समर्थन, बजट सत्र से पहले हलचल तेज

बजट सत्र 2026 के दूसरे चरण (9 मार्च से) से ठीक पहले राजनीति गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है। ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी सांसदों को वोट देने का व्हिप जारी किया गया है।

कांग्रेस के तीन सांसद—मोहम्मद जावेद, कोडिकुन्निल सुरेश और मल्लू रवि—ने प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। आरोप हैं कि स्पीकर ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका, पक्षपात किया, महिला सांसदों पर बेवजह आरोप लगाए और विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सत्ताधारी सदस्यों की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विपक्ष का दावा—स्पीकर का व्यवहार निष्पक्ष नहीं रहा, जिससे सदन में विश्वास कम हुआ है।

व्हिप जारी
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 9-11 मार्च के लिए तीन लाइन व्हिप जारी किया है, सभी सांसदों की अनिवार्य उपस्थिति अनिवार्य।

पहले चरण में हंगामा
बजट सत्र के पहले हिस्से में भी भारी हंगामा हुआ था। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख की टिप्पणियों का जिक्र करने की कोशिश की, जिसके बाद 8 विपक्षी सांसद निलंबित हुए। स्पीकर ने नैतिक आधार पर अध्यक्षता से दूरी बनाई थी। अब दूसरे चरण में प्रस्ताव पर चर्चा संभावित है, जिससे संसद में तनाव बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button