खेलदेशमनोरंजन

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की चमक: ऐश्वर्या-अभिषेक से फरहान तक पहुंचे कई मेहमान

मुंबई में क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बिजनेसवुमन सानिया चांधोक की शादी 5 मार्च को भव्य तरीके से शुरू हुई। इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

सबसे पहले बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाथ में हाथ डाले वेन्यू पर पहुंचे। ऐश्वर्या ने खूबसूरत नीली अनारकली सूट पहना था, जबकि अभिषेक काले कुर्ते और सफेद ट्राउजर में नजर आए। दोनों ने मीडिया के लिए पोज दिए और मुस्कुराते हुए अंदर चले गए।

इसके अलावा मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन अपनी पत्नी के साथ मैचिंग आउटफिट में, अभिनेता फरहान अख्तर आइवरी कुर्ता-जैकेट में, फिल्म निर्माता विदु विनोद चोपड़ा परिवार सहित, अभिनेत्री आरती सिंह अपने पति के साथ और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी समारोह में शामिल हुए।

प्री-वेडिंग फंक्शन में जहीर खान, हरभजन सिंह और रवि शास्त्री जैसे क्रिकेट दिग्गज मौजूद रहे। सानिया चांधोक प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। शादी में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button