देश

होली पर दादी ने 4 साल के बच्चे पर डाला उबलता पानी: नागपुर में 45% झुलसे बच्चे की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर में होली के मौके पर एक 4 साल के मासूम बच्चे को उसकी दादी सिंधु ठाकरे ने उबलता पानी डाल दिया। बच्चा रंगीन पानी छिड़कने की कोशिश कर रहा था, जिससे गुस्साई दादी ने बाल्टी भरकर गरम पानी उसके ऊपर डाल दिया।

सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दर्द से तड़पता और रोता दिख रहा है। पास खड़ी एक महिला ने सामान्य पानी डालकर उसे ठंडा करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार बच्चे को कमर के नीचे 45 प्रतिशत तक गंभीर जलन हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button