
इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज ने बुधवार को ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को सीधा चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान जो भी व्यक्ति सुप्रीम लीडर बनाएगा, वह इज़राइल के लिए “एलिमिनेशन का टारगेट” बनेगा।
काट्ज ने X पर लिखा:
“ईरानी आतंकवादी शासन द्वारा नियुक्त हर नेता, जो इज़राइल को नष्ट करने की योजना को आगे बढ़ाएगा, अमेरिका और मुक्त दुनिया को धमकाएगा, क्षेत्रीय देशों को निशाना बनाएगा और ईरानी जनता पर दमन जारी रखेगा—वह एलिमिनेशन का टारगेट होगा।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। इज़राइल-ईरान युद्ध पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसमें दोनों तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं।
इज़राइल ने पहले ही ईरान के कई सीनियर नेताओं और परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा था कि कुछ संभावित ईरानी नेता “मर चुके” हैं। अब काट्ज का यह खुला खतरा युद्ध को और तीव्र करने का संकेत दे रहा है।



