विदेश

ईरान संघर्ष: चीन ने दिया ईरान का साथ, अमेरिका-इज़राइल से तुरंत हमले रोकने की मांग!

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच चीन ने ईरान के पक्ष में मजबूत बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की।

चीन के भारत में राजदूत शु फेइहोंग ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि चीन ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा का समर्थन करता है। साथ ही चीन ईरान के वैध और कानूनी हितों की रक्षा का भी पक्षधर है।

राजदूत ने आगे कहा, “चीन ने अमेरिका और इज़राइल से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने, तनाव बढ़ने से रोकने और संघर्ष को पूरे मिडिल ईस्ट में फैलने से रोकने की अपील की है।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत अमेरिका-इज़राइल ने ईरान पर बड़े हमले किए, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई और ईरान ने बहरीन, सऊदी अरब, UAE सहित कई जगहों पर जवाबी हमले किए। चीन की यह स्थिति वैश्विक स्तर पर तनाव कम करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है, लेकिन युद्ध अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button