
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को सुनीता ने X पर पोस्ट किया कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है ,पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री को आबकारी नीति मामले में सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा इस दुनिया में, कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह शिव शक्ति से ऊपर नहीं उठ सकता। सत्य की हमेशा जीत होती है।
बाद में अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सुनीता ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ साजिश रचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी आलोचना की, लेकिन कहा कि उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी। सुनीता की प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सभी आरोपों से बरी किए जाने के कुछ ही समय बाद आई है। केजरीवाल और सिसोदिया के साथ-साथ अदालत ने तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता समेत अन्य सभी 21 आरोपियों के खिलाफ भी सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने यह आदेश पारित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई “व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा” नहीं था। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि इस तरह के आचरण की अनुमति दी जाती है तो यह संविधान का “गंभीर उल्लंघन” होगा। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने कहा, “ऐसा आचरण जिसमें किसी आरोपी को क्षमादान दिया जाता है और फिर उसे सरकारी गवाह बना दिया जाता है, उसके बयानों का इस्तेमाल जांच/कहानी में मौजूद कमियों को भरने और अतिरिक्त लोगों को आरोपी बनाने के लिए किया जाता है, वह गलत है।



