
ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव की आशंका बढ़ने के कारण भारतीय दूतावास ने तेहरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि उपलब्ध सभी साधनों खासकर कमर्शियल फ्लाइट्स से ईरान से बाहर निकलें।
यह सलाह जनवरी 2026 की पहले जारी एडवाइजरी का विस्तार है। नागरिकों को प्रदर्शन या भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज तैयार रखने तथा स्थानीय मीडिया और दूतावास की जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।
ईरान में करीब 8 से 10 हजार भारतीय मौजूद हैं। स्थिति नाजुक बनी हुई है। आपात सहायता के लिए दूतावास ने ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
विदेश मंत्रालय ने भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दोहराई है।



