उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: सफेद मिट्टी निकालते समय टीला ढहा, तीन महिलाओं की मौत, राहत कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। सफेद मिट्टी (खड़िया मिट्टी) निकालने के लिए गई महिलाएं और बच्चे सुरंग जैसी खोदाई कर रहे थे। अचानक मिट्टी का टीला (ढीहा) ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

ग्रामीणों ने तुरंत बचाव शुरू किया। जेसीबी की मदद से सुबह साढ़े 11 बजे तक तीन शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) (बडहोर थाना बभनी), अमीषा खातून (35) (किरवानी) और सीता (30) (किरवानी) के रूप में हुई। तीनों महिलाएं थीं।

एक अन्य महिला फूलकुमारी गंभीर रूप से घायल है, जिसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य दबे लोगों की तलाश जारी है।

यह इलाका ग्रामीणों में सफेद मिट्टी के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है, जहां लोग अक्सर ऐसी खोदाई करते हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button