
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का विटी अंदाज फिर छाया! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में वे और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दोनों वक्ता थे, लेकिन अलग-अलग सत्रों में। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों के नाम साथ दिखने पर थरूर ने मजाकिया तरीके से X पर लिखा, “But not together, alas!” यानी “अफसोस, साथ में नहीं!”
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जिसमें थरूर ने हल्के-फुल्के अंदाज में अफसोस जताया कि वे प्रियंका के साथ मंच साझा नहीं कर पाए। थरूर ने बाद में प्रियंका से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और उनकी सफलता की तारीफ की, कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। प्रियंका ने भी थरूर की प्रशंसा की और उनकी ओरेतरी के लिए आभार जताया।



