विदेश

एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद DP वर्ल्ड चेयरमैन का इस्तीफा, दुबई सरकार ने की नए चेयरमैन और CEO की नियुक्ति

दुबई की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी DP वर्ल्ड के चेयरमैन और ग्रुप CEO सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े संबंधों के खुलासे के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को प्रभावी हुआ।

अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने हाल ही में एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेज जारी किए, जिनमें सुलेयम के नाम हजारों बार आए। दस्तावेजों में उनके बीच ईमेल्स और मैसेजेस हैं, जिसमें सेक्सुअल अनुभवों पर चर्चा और अन्य विवादास्पद बातें शामिल हैं। सुलेयम पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगा, लेकिन दबाव बढ़ने पर उन्होंने इस्तीफा दिया।

दुबई सरकार और DP वर्ल्ड ने तुरंत नए नेतृत्व की घोषणा की:

  • हिज एक्सीलेंसी एसा काज़िम को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। वे दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) के गवर्नर और बोर्स दुबई के चेयरमैन भी हैं।
  • युवराज नारायण को ग्रुप CEO बनाया गया। वे 2004 से कंपनी में हैं और पहले CFO व डिप्टी CEO रह चुके हैं।

कंपनी ने कहा कि ये नियुक्तियां सस्टेनेबल ग्रोथ और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने की रणनीति में मदद करेंगी।

प्रभाव: सुलेयम के इस्तीफे के बाद कनाडा का ला कैस पेंशन फंड और ब्रिटेन की ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) ने नई डील्स पर रोक लगा दी थी, लेकिन वे अब नए नेतृत्व से सहयोग के लिए उत्सुक हैं।

सुलेयम ने DP वर्ल्ड को छोटे पोर्ट ऑपरेटर से दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में बदला, जिसमें क्रिकेट, F1 और गोल्फ जैसे स्पॉन्सरशिप शामिल हैं। अब कंपनी प्रतिष्ठा बहाल करने और बिजनेस को आगे बढ़ाने पर फोकस करेगी।

Related Articles

Back to top button