मनोरंजन

नानी की ‘द पैराडाइज’ मार्च से हटी, नई रिलीज डेट लॉक: श्रीकांत ओडेला बोले- ‘रश नहीं करना चाहता’

नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) अब मार्च 2026 में रिलीज नहीं होगी। निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म अब 21 अगस्त 2026 को थिएटर्स में आएगी।

श्रीकांत ओडेला ने पोस्ट में लिखा, “मैं रश नहीं करना चाहता। इसे परफेक्ट डिलीवर करने के लिए कुछ और समय चाहिए।” नानी और निर्देशक ने मिलकर यह अपडेट शेयर किया।

फिल्म पहले 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मार्च में पैन-इंडिया स्तर पर कई बड़ी फिल्मों की भीड़ (जैसे टॉक्सिक, धुरंधर 2 आदि) के कारण क्लैश से बचने और पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क पूरा करने के लिए डेट शिफ्ट की गई है।

मार्च 2026 पहले से ही सबसे व्यस्त रिलीज विंडो बन रहा था, लेकिन रामचरण की ‘पेद्दी’ और अदिवि शेष की ‘डकॉइट’ के बाहर होने के बाद अब ‘द पैराडाइज’ का भी बाहर होना बॉक्स ऑफिस लाइनअप को बदल रहा है।

फिल्म के फैंस अब अगस्त में नानी के नए अवतार का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button