उत्तर प्रदेशपीलीभीत

पीलीभीत में बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा: चपरासी की पत्नी के खाते में 1.2 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, बैंक ने DM को लिखा पत्र

पीलीभीत जिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) की पत्नी के बैंक खाते में 1.2 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। बैंक ने इसकी सूचना जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर दी, जिसके बाद भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ।

जांच में पता चला कि आरोपी इल्हाम शम्सी (जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस में चपरासी) की पत्नी अर्शी खातून के खाते में NEFT के जरिए 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। कुल संदिग्ध लेन-देन 1.2 करोड़ तक पहुंचा है। ये ट्रांजेक्शन DIOS ऑफिस से जुड़े बताए जा रहे हैं, जहां चपरासी वर्षों से कार्यरत है।

बैंक के पत्र के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में DIOS ऑफिस और संबंधित विभागों की भूमिका भी सामने आ सकती है। प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

Related Articles

Back to top button