
बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के बरबारा गांव निवासी कृषक अनिल कुमार ने एक छोटे विवाद को लेकर दुखद कदम उठा लिया। साले के तिलक समारोह में फैजगंज बेहटा के सैंडोला गांव पहुंचे अनिल ने पत्नी प्रियंका को डांस फ्लोर पर नाचने के लिए बुलाया। प्रियंका ने कुछ देर नाचा लेकिन फिर मना कर दिया।
इस बात से नाराज अनिल ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद वे वहां से चले गए। किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से अनिल का शव लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद अनिल ने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



