
संसद के बजट सत्र में सोमवार को लोकसभा में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश पढ़ने की कोशिश की, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई।
राजनाथ सिंह ने कहा, “किताब प्रकाशित नहीं हुई है। संसदीय नियमों के खिलाफ है।” अमित शाह ने भी कहा, “अप्रकाशित किताब से उद्धरण कैसे?” स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल से किताब का जिक्र न करने को कहा।
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि द कारवां मैगजीन में किताब के “100% असली” अंश छपे हैं और राजनाथ सिंह का नाम भी है। कांग्रेस सांसदों ने राहुल को बोलने देने की मांग की।
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने समर्थन में कहा कि चीन से जुड़े मुद्दे संवेदनशील हैं, राहुल को बोलने दिया जाए।
लगभग 45 मिनट की बहस और हंगामे के बाद लोकसभा 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।



