मनोरंजन

दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड: स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘Meditations’ ने जीता पुरस्कार

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा (तेंजिन ग्यात्सो) ने 90 वर्ष की उम्र में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। उनका स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ 68वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स में Best Audio Book, Narration, and Storytelling Recording कैटेगरी में विजेता रहा।

यह अवॉर्ड 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स में आयोजित समारोह में दिया गया। एल्बम में दलाई लामा की शांतिपूर्ण शिक्षाएं हैं, जिन्हें सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान अली बंगशअयान अली बंगश के संगीत के साथ मिलाकर प्रस्तुत किया गया है। यह सहयोग शांति, करुणा, दया और आशा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को सेलिब्रेट करता है।

दलाई लामा 14वें दलाई लामा हैं और इस जीत के साथ वे पहली बार ग्रैमी जीतने वालों में शामिल हुए, जिनमें फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग भी हैं।

Related Articles

Back to top button