उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी में दर्दनाक मामला: 50 वर्षीय नवीन जायसवाल ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला में बुधवार सुबह एक व्यवसायी ने खुद को गोली मार ली। टेंट और किराना कारोबारी राजेंद्र जायसवाल के इकलौते पुत्र नवीन जायसवाल (50) ने अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो नवीन गंभीर हालत में मिले। उन्हें तुरंत लखनऊ रोड स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नवीन जायसवाल परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनके पीछे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री एमबीए कर नौकरी करती है, जबकि पुत्र किराने की दुकान संभालता है। परिवार में इस घटना से गहरा मातम छा गया है।

शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई। पिस्टल, लाइसेंस दस्तावेज और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button