बिहार चुनाव: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला – “वोट के लिए कुछ भी करेंगे, दो हिंदुस्तान बना रहे; यमुना में ड्रामा, अंबानी-अडानी को दे दिया सब”

बिहार विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहली बार एक साथ मुजफ्फरपुर के सकरा में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम (सकरा-एससी आरक्षित) और विजेंद्र चौधरी (नगर-वर्तमान विधायक) के समर्थन में राहुल ने पीएम मोदी और एनडीए पर जमकर प्रहार किया। तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता खटारा सरकार से उब चुकी, अब युवाओं का नया बिहार बनेगा।” वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच पर।

बिहारियों का सम्मान, पलायन खत्म का वादा

राहुल बोले, “बारिश में आए सभी का स्वागत। देश-विदेश में बिहारी युवा दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई बनाते हैं। लेकिन बिहार के लिए क्यों नहीं? 20 साल नीतीश राज में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार क्या हुआ? हमें ऐसा बिहार चाहिए जहां बिहारी पलायन न करें, भविष्य यहीं दिखे। भाजपा नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल कर रही, असल रिमोट उसके पास। सामाजिक न्याय से कोई वास्ता नहीं।”

मोदी पर सबसे तीखा प्रहार: “दो हिंदुस्तान, वोट के लिए ड्रामा”

“मोदी ने अंबानी-अडानी को सब दे दिया। देश में दो हिंदुस्तान: एक गरीबों का, दूसरा 3-4 अरबपतियों का। छठ पर यमुना में ड्रामा – एक तरफ गंदा पानी, दूसरी तरफ साफ तालाब। मोदी के लिए साफ पानी मंगवाया! जियो डेटा सस्ता बताया, लेकिन पैसा अंबानी को। स्पेक्ट्रम, मुंबई की जमीनें अडानी को। बिहार में किसानों से जमीन छीनकर अडानी को 1 रुपए में दी। महाराष्ट्र-हरियाणा में वोट चोरी, बिहार में कोशिश नाकाम रहेगी।”

“मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे। कहो तो स्टेज पर नाच लेंगे! यमुना नहाने का ड्रामा तालाब में।”

महागठबंधन की गारंटी: सबकी सरकार, दुनिया का सेंटर बनेगा बिहार

“हर जाति-धर्म की सरकार बनाएंगे। 5 साल में बिहार में भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटी। नालंदा को दुनिया का सेंटर बनाएंगे। जो मिला, संविधान से मिला। मोदी-RSS पर हमला रोकना है। हम रक्षा करेंगे।”

LIVE TV