अखिलेश यादव का सुझाव, बोलें- ये पार्टी अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख ले
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दैरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की योगी सरकार की सत्ता अब मात्र 4 से 5 महीने की ही बची है। ऐसे में वह जो करना चाहती है कर ले। क्योंकि 2022 में भाजपा का सफाया तय है।
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के मुखिया की भाषा बदल गई है, क्यों कि उन्हें अपनी पार्टी का हाल पता है। इस सरकार के पास खुद के कार्यों का सूची नहीं है इसलिए दूसरे राज्य और देश के कामों की तस्वीरें लगा कर काम गिनवा रही है। ये सरकार गरीब घरों को गिरा रही है। ऐसे में इस पार्टी को अपना चुनाव चिन्ह बदल लेन चाहिए। उन्हें अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार को 10 माफियाओं की सूची जारी करना चाहिए। बीजेपी को सिर्फ झूठ की राजनीति करनी आती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि बदलाव आएगा और सपा की सरकार बनेगी।