COVID-19 India : जर्मनी, नीदरलैंड और पुर्तगाल से चिकित्सा सहायता भारत पहुंची

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो गई है। वहीं, 4,000 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। इन नई मौतों के बाद देश में अब कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। इसी के साथ ही 3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है।

वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,27,162 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,92,98,584 हुआ। इसी बीच कोरोना की जंग से लड़ने के लिए जर्मनी, नीदरलैंड और पुर्तगाल से चिकित्सा सहायता भारत पहुंची। जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, रेमडेसिविर की 25,000 वाइल और अन्य मेडिकल उपकरण, नीदरलैंड से रेमडेसिविर की 30,000 वाइल और पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5,500 वाइल दिल्ली आई।

LIVE TV