जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पहुंचे विवेकानंद हॉस्पिटल,संसाधनों और चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की

Lucknow. जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश गुरुवार को विवेकानंद हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कोविड-19 रोगियों के उपचार एवं चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया। इसी के साथ वहां उपलब्ध संसाधनों एवं चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा भी जिलाधिकारी के द्वारा की गयी।

ज्ञात हो कि राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रशासन भी अब अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। लगातार जिले के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण का दौर जारी है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की ओर से कोविड 19 कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल आदि जगहों का निरीक्षण कर चुके हैं। इसी के साथ अन्य अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी की ओर से विवेकानंद हॉस्पिटल पहुंचकर निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया एवं समीक्षा की।

LIVE TV