बागेश्वर जिले में रक्षाबंधन की धूम, बाजार हुए गुलजार…

रिपोर्ट – हरीश सिंह

उत्तराखंड : जनपद बागेश्वर में रक्षाबंधन की तैयारियां धूमधाम से चल रही है| बाजार में महिलाओं और बहनों की काफी चहल-पहल है|

बागेश्वर जिले में रक्षाबंधन की धूम, बाजार हुए गुलजार...

लोग इस भाई-बहनों के त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं भाई बहन के इस त्योहार को विशेष बनाने के लिए, बहने अपने भाइयों के लिए अपनी पसंद की विभिन्न प्रकार की राखियां ले रही हैं|

आयुष्मान खुराना ही नहीं इन एक्टर्स ने भी निभाया है महिला किरदार…

राखी  लेने बाजार  पहुँची  बहनो का इस त्योहार के बारें यह कहना हैं कि  हम लोग इस रक्षाबंधन त्यौहार  को  मनाने के  लिये  साल  भर राह  देखे  रहते  है|

इस रक्षाबंधन के त्यौहार को हमारे  भारतीय  समाज में एक गौरवशाली  पर्व  के  रूप  मे  मनाया जाता है

स्थानीय लोगो में शोभा  नैनवाल का कहना है कि रक्षाबंधन हमारे यहाँ बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है| इस त्यौहार को मानाने के लिए हम सभी भाई बहन इकट्ठे हो जाते है| पूजा अर्चना करके राखी बंधते है मम्मी-पापा का आशीर्वाद लेते है|

व्यापारी  वर्ग भी  इस  त्योहार  को  लेकर  लोगो  मे  उत्साह  को  देखकर काफि  खूश  है|

नवीन जोशी व्यापारी का कहना है कि लोगो को देख कर लगता है राखी का बहुत ज्यादा  क्रेज देखने को मिल रहा है, सभी इसे काफी धूम धाम से मानाने की तैयारी कर रहे है|

इस रक्षाबंधन बाज़ारों में बिकने आई ‘मोदी राखी’ !   

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार दो चीजों का बड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है पहला 370 हटने की वजह से पूरा देश ख़ुशी से झूम रहा है तो दूसरा रक्षाबंधन और 15 अगस्त एक साथ पड़ रहा जिससे लोगो में बहुत उत्साह देखने मिल रहा है|

LIVE TV