सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार होगा जाकिर नाईक

zakir-naikमुंबई| मुस्लिम धर्मप्रचारक जाकिर नाईक के खिलाफ मुंबई पुलिस बड़ी कार्यवाई करने जा रही है| मुंबई पुलिस नाईक के भाषणों की सीडी खंगालने में जुटी हुई है| माना जा रहा है कि सऊदी अरब से लौटने के बाद जाकिर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे की मानें तो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच में 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई है| ये टीम डॉ. नाईक से संबंधित इन्टरनेट डाटा, वीडियो और सीडी इकट्ठा करके इनकी जांच कर रही है|

उन्होंने बताया कि जाकिर को हुई विदेशी फंडिंग और बिना इजाजत केबल टीवी पर पीस चैनल के प्रसारण से लेकर भी जांच की जा रही है।

ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद से जाकिर नाईक की भूमिका संदिग्ध हो गयी है| हमले में शामिल आतंकियों में से दो आतंकियों का जाकिर नाईक के विचारों से प्रेरित होना सामने आया है|

पुलिस की जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि जाकिर नाईक के भाषण की सीडी लगभग हर मुस्लिम इलाके में उपलब्ध है जिसे इकट्ठा किया जा रहा है।

फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने जाकिर की गतिविधियों की गहराई से छानबीन करने का आदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस इसकी जाँच में जुटी हुई है|

जाकिर नाईक पर पहले भी दर्ज हो चुका है केस

मुंबई में जाकिर नाईक के खिलाफ पहले से ही धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी मामला दर्ज है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक साल 2013 में मुंबई पूर्व उपनगर के कुर्ला पुलिस थाने में नाईक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया था। हालाँकि,  नाईक गिरफ्तारी को अंतरिम जमानत मिल गयी थी|

LIVE TV