पुलिस ने पकड़ा नकली नोट बनाने वाले गिरोह को, 76 लाख के नकली नोट भी हुए बरामद

76 लाख के नकली नोटलखनऊ: कानपुर देहात के  पुखरायां में नकली नोट छापने का कारखाना पकड़े जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने गैंग के सरगना व एक दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 76 लाख के नकली नोट बरामद किए।

तीन दिन पहले पुलिस ने पुखरायां में नकली नोट छापने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर सात लाख से ऊपर के नकली नोट बरामद किए थे।

इनके सरगना कानपुर के पनकी में रहने वाले विजय पाल को पुलिस ने पटेल चौक, पुखरायां में दबोच लिया।

रुपए बदलवाने पहुंचे दलाल सचेंडी के सोना गांव निवासी मान सिंह को भी पकड़ा है।

76 लाख के नकली नोट…

इनके पास से 66 लाख कीमत के दो हजार के नकली नोट के अलावा पांच सौ के 10 लाख कीमत के नकली नोट बरामद हुए।

बदले जा चुके 15 हजार कीमत के पांच सौ व एक हजार के दो नोट पुराने भी बरामद हुए।

पूछतांछ में बताया अब तक 93 लाख के नकली नोट छाप चुके हैं जिसमें से नौ लाख रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं।

कुछ अन्य दलालों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

गिरोह नकली नोट पूरे प्रदेश और नेपाल तक पहुंचाने की फिराक में था।

पहली खेप में करीब एक करोड़ के नकली नोट छापने के बाद इससे होने वाली कमाई से और नोट छापने की योजना बना रहा था।

LIVE TV