70 की उमर में फिर झलका दिग्विजय का ‘पत्नी प्रेम’

दिग्विजय सिंहनई दिल्ली। दूसरी शादी करने पर आरोपों का दंश झेलते आए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को फिर आपा खो बैठे| लेकिन इस बार उन्होंने जो बातें कही, वो सीधे उनके दिल से निकलीं|

दिग्विजय की दूसरी शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी अमृता राय को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रही हैं| लोग अमृता को संपत्ति के लालच में दिग्विजय सिंह से शादी करने की बात कहते रहे हैं|

दिग्विजय सिंह का जवाब

लेकिन इस बार एक नए ट्वीट के माध्यम से दिग्विजय का पत्नी प्रेम झलका है| अपने ट्वीट में उन्होनें खुलासा किया है, ‘मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना संपूर्ण अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया। जो कहा सो किया’!

दिग्विजय और अमृता ने सितंबर 2015 में शादी की थी। टीवी एंकर अमृता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, ‘अमृता ने बेहद भावुक शब्दों में लिखा, ‘मैंने दिग्विजय सिंह से प्यार की वजह से शादी की है इसलिए, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे और बेटियों के नाम पर कर दें। मैं एक सम्मानजनक प्रोफेशनल करियर और नए सफर में सिर्फ उनका साथ चाहती हूं।’

LIVE TV