
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नई सौगात देने वाले 8वें वेतन आयोग को बनने के 6 महीने हो चुके हैं। आयोग अब शुरुआती चरण से आगे बढ़कर सक्रिय परामर्श के चरण में पहुंच गया है।
नवंबर 2025 में गठित आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कुल 18 महीने का समय मिला है। अभी तक आयोग ने कर्मचारी संगठनों के साथ औपचारिक चर्चाएं शुरू कर दी हैं। अप्रैल में NC-JCM ने 51 पेज का विस्तृत मेमोरेंडम सौंपा और दिल्ली में तीन दिनों तक विस्तार से बातचीत हुई।
आयोग अब हैदराबाद, श्रीनगर और लद्दाख सहित विभिन्न शहरों का दौरा करने वाला है। सभी पक्षों से मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 मई 2026 कर दी गई है।
अभी आयोग डेटा इकट्ठा करने और हितधारकों से राय लेने का काम कर रहा है। वेतन संरचना, पेंशन और सेवा शर्तों जैसे बड़े मुद्दों पर अंतिम फैसले अभी कुछ समय दूर हैं।



